ललित कला अकादमी ने अपना 72वां स्थापना दिवस मनाया स्थापना दिवस समारोह में संस्कृति मंत्रालय के
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय कला अकादमी, ललित कला अकादमी ने आज नई दिल्ली के रवींद्र भवन में अपना 72 वां स्थापना दिवस मनाया।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय कला अकादमी, ललित कला अकादमी ने आज नई दिल्ली के रवींद्र भवन में अपना 72 वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह में संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री के.
मिश्रा ने रवींद्र भवन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और ललित कला अकादमी की भारतीय दृश्य कलाओं के क्षेत्र में बहत्तर वर्षों की सेवा के दौरान प्राप्त समृद्ध विरासत, प्रमुख उपलब्धियों और महत्वपूर्ण विकास को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का दौरा किया।
इस अवसर पर, ललित कला अकादमी द्वारा प्रकाशित श्री कनैयालाल फकीरचंद पटेल ( कानू पटेल ) द्वारा लिखित दो महत्वपूर्ण प्रकाशन, " चित्रकार कनु देसाई " और " कलागुरु रविशंकर रावल " का औपचारिक रूप से विमोचन किया गया।

समारोह के एक भाग के रूप में, प्रख्यात कलाकार श्री राजेश शर्मा ने लाइव पेंटिंग का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को एक विशिष्ट कलाकार की रचनात्मक प्रक्रिया को देखने का अवसर मिला।
कोलकाता स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने " मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम " प्रदर्शनी का उद्घाटन करके इस अवसर को मनाया। इसके बाद प्रतिष्ठित वरिष्ठ कलाकारों और सांस्कृतिक हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदर्शनियों, कार्यशालाओं और जनसंपर्क पहलों के माध्यम से पूर्वी भारत में दृश्य कलाओं को बढ़ावा देने में केंद्र के निरंतर योगदान को उजागर किया गया।
