एनएस सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान में असाधारण
एनएस केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान के दौरान असाधारण साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए आज 12 रैट माइनर्स को सर्वोत्तम जीवन।
एनएस केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान के दौरान असाधारण साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए आज 12 रैट माइनर्स को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया।
यह सम्मान समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव, एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री गडकरी ने सिल्क्यारा सुरंग ढहने की घटना को हाल के वर्षों में किए गए सबसे चुनौतीपूर्ण बचाव अभियानों में से एक बताया और कहा कि इस घटना ने पूरे देश में गहरी चिंता पैदा कर दी थी।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान पर सर्वोच्च स्तर पर लगातार ध्यान दिया गया। प्रधानमंत्री ने घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रखी और यह सुनिश्चित किया कि फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी संभव संसाधन जुटाए जाएं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, एनएचआईडीसीएल, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ ), भारतीय सेना, उत्तराखंड सरकार और देश भर के तकनीकी विशेषज्ञों सहित कई एजेंसियों के विशेषज्ञों ने बचाव के लिए असरदार रणनीति बनाने पर मिलकर काम किया।
