विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय स्तन कैंसर के लक्षित उपचार में प्रकाश से सक्रिय होने वाले नैनो-रोबोट सहायक हो सकते
शोधकर्ताओं ने एक उन्नत प्रकाश-चालित बहुक्रियाशील नैनोबोट विकसित किया है जो स्तन कैंसर के लक्षित उपचार में मदद कर सकता है।
शोधकर्ताओं ने एक उन्नत प्रकाश-चालित बहुक्रियाशील नैनोबोट विकसित किया है जो स्तन कैंसर के लक्षित उपचार में मदद कर सकता है। स्तन कैंसर विश्व भर में महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।
पारंपरिक कीमोथेरेपी अक्सर गंभीर दुष्प्रभाव, दवा प्रतिरोध और स्वस्थ ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है, जिसका कारण गैर-विशिष्ट दवा का वितरण, ट्यूमर में गहराई से दवा का प्रवेश ना हो पाना और उपचार के बाद सक्रिय नियंत्रण का अभाव है।
वर्तमान नैनोमेडिसिन मुख्य रूप से निष्क्रिय ट्यूमर पर निर्भर करती हैं, जिसके परिणामस्वरूप ऊतकों में सीमित पैठ और खराब स्थानिक नियंत्रण होता है, जबकि अधिकांश प्रकाश-संचालित माइक्रो/नैनोरोबोटों को अल्ट्रा वाइलेट या दृश्य प्रकाश की आवश्यकता होती है, जिनमें ऊतकों में सीमित पैठ और स्वस्थ ऊतकों को संभावित क्षति होती है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक स्वायत्त संस्थान, मोहाली स्थित नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान (आईएनएसटी) के वैज्ञानिकों ने नैनोरोबोटिक्स को फोटोथेरेपी के साथ जोड़ने की कल्पना की है जिससे एक चिकित्सीय मंच विकसित किया जा सके जो बाहरी प्रकाश के कारण सक्रिय रूप से नेविगेट करने में सक्षम हो होने के साथ लक्षित कैंसर उपचार भी कर सके।
