केंद्र सरकार विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त आधुनिक शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध
रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 5 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली के अफ्रीका एवेन्यू स्थित रक्षा कार्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक बहुमंजिला कार पार्किंग सुविधा वाली इमारत का।
रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 5 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली के अफ्रीका एवेन्यू स्थित रक्षा कार्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक बहुमंजिला कार पार्किंग सुविधा वाली इमारत का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरी बुनियादी ढांचे के विकास और उन्नयन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का लक्ष्य लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
रक्षा राज्य मंत्री ने इस परियोजना को कार्यालय परिसर में पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

श्री संजय सेठ ने कहा कि ऐसी पहल न केवल कार्यकुशलता बढ़ाती है, बल्कि पारंपरिक प्रणालियों से उन्नत एवं आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने की प्रक्रिया को भी गति देती है।
श्री संजय सेठ ने कहा कि विभाग द्वारा निर्मित सांसद फ्लैट्स, कर्तव्य भवन और एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव जैसे नए भवन गुणवत्ता, आधुनिक सुविधाओं व उत्कृष्ट वास्तुशिल्प का उदाहरण हैं।
यह 14 मंजिला अत्याधुनिक बहुमंजिला कार पार्किंग सुविधा उपलब्ध भूमि का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः स्वचालित रोबोटिक (डॉली) प्रौद्योगिकी पर आधारित है।
