पीआर गृह मंत्रालय रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को 22.90 करोड रुपये का
श्री अमित शाह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर सहकारी बैंकिंग के इतिहास में सबसे अधिक लाभ अर्जित करने की मिसाल कायम करने के लिए रेप्को बैंक के प्रबंधन।
श्री अमित शाह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर सहकारी बैंकिंग के इतिहास में सबसे अधिक लाभ अर्जित करने की मिसाल कायम करने के लिए रेप्को बैंक के प्रबंधन को बधाई दी
के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रेप्को बैंक की सफलता इसके पेशेवर और उत्कृष्ट कामकाज का प्रमाण है
रेप्को बैंक ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार द्वारा धारित ₹76.32 करोड़ की शेयर पूंजी पर 30% की दर से लाभांश के रूप में ₹22.90 करोड़ का लाभांश चेक भेंट किया।

श्री अमित शाह ने रेप्को बैंक के चेयरमैन श्री ई. संथानम, बैंक के डायरेक्टर और रेपको होम फाइनेंस लिमिटेड के चेयरमैन श्री सी. थंगाराजू और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ओ.एम. गोकुल से चेक प्राप्त किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹169 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित कर सहकारी बैंकिंग में मिसाल कायम करने के लिए रेप्को बैंक प्रबंधन को बधाई।
