संघ लोक सेवा आयोग केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2025 04.05.2026 से 29.05.2026 तक व्यक्तित्व
अनुशंसित उम्मीदवारों का अंतिम चयन/नियुक्ति, देश भर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में परीक्षा से संबंधित लंबित रिट याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अध्यधीन होगा।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 03 अगस्त, 2025 को आयोजित केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2025 के लिखित भाग तथा दिनांक 04.05.2026 से 29.05.2026 तक व्यक्तित्व परीक्षण के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित सूची, योग्यता क्रम में, उन उम्मीदवारों की है, जिनकी अनुशंसा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अर्थात् सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सहायक कमांडेंट (समूह क) पदों पर नियुक्ति के लिए की गई है।
योग 103 (05 भूतपूर्व सैनिक सहित) 44 109 (08 भूतपूर्व सैनिक सहित) 62 (02 भूतपूर्व सैनिक सहित) 32 350 (15 भूतपूर्व सैनिक सहित) 2.2.

