वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय डीजीएफटी, 'सोर्स फ्रॉम इंडिया' फीचर के माध्यम से डीपीआईआईटी-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को वैश्विक व्यापार
इसकी प्रमुख विशेषताओं में से एक ' सोर्स फ्रॉम इंडिया ' है जो योग्य निर्यातकों को समर्पित डिजिटल माइक्रोसाइट बनाने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय खरीदार भरोसेमंद।
एके नवाचार-आधारित निर्यात को बढ़ावा देने और भारत के वैश्विक व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी ) ने ' ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफ़ॉर्म ' पर ' सोर्स फ्रॉम इंडिया ' सर्विस के लिए पात्रता के नियमों का दायरा बढ़ाया है ताकि इसमें डीपीआईआईटी - मान्यता योग्य स्टार्टअप्स को भी शामिल किया जा सके।
आज जारी किए गए 06 अगस्त, 2026 के ट्रेड नोटिस नंबर 16 के माध्यम से सूचित इस निर्णय का उद्देश्य भारत के बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा पहचान दिलाना है ताकि नवोन्मेषी निर्यातक अपने उत्पादों एवं क्षमताओं को सरकार के आधिकारिक डिजिटल खरीदार खोज प्लेटफ़ॉर्म पर दिखा सकें।

