जनजातीय कार्य मंत्रालय वीसीएफ-एसटी के तहत लगभग 1,000 अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों तक पहुंचने के लिए साझेदारी की जाएगी
इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-I के सम्मेलन कक्ष में दस राज्य और टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटरों के साथ समझौता ज्ञापनों।
इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, जनजातीय कार्य मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-I के सम्मेलन कक्ष में दस राज्य और टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटरों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया।
इसका उद्देश्य एसटी के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और उद्यमों की पहचान करना, उन्हें इनक्यूबेट करना, सलाह देना और उनके लिए वित्तपोषण की व्यवस्था करना है।
मंत्रालय ने आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क, टी-हब फाउंडेशन, स्टार्टअप तमिलनाडु, स्टार्टअप ओडिशा, आईआईएम उदयपुर इनक्यूबेशन सेंटर, केरल स्टार्टअप मिशन, प्राइम मेघालय, केआईआईटी टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफआईईडी), आईआईएम काशीपुर और एंटरप्रेन्योर स्कूल ऑफ बिजनेस, नागालैंड के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

