एसवी-TR, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने 'इलेक्ट्रिक मोबिलिटी: विकसित
एसवी केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में आयोजित ' इलेक्ट्रिक मोबिलिटी: विकसित भारत के लिए भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब बनाना '।
एसवी केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में आयोजित ' इलेक्ट्रिक मोबिलिटी: विकसित भारत के लिए भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब बनाना ' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया ( एसोचैम ) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, उद्योगपति, वाहन निर्माता, प्रौद्योगिकी प्रदाता और अन्य हितधारक भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकास को गति देने और वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण केंद्र के रूप में देश की स्थिति को मजबूत करने के लिए एक रोडमैप पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए।
विचार-विमर्श में नीतिगत निरंतरता, मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण के स्थानीयकरण, लचीली बैटरी आपूर्ति श्रृंखलाओं, वित्तीय सहायता और तकनीकी नवाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया ताकि ईवी को अपनाने में तेजी लाई जा सके और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के तहत भारत को वैश्विक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब के रूप में स्थापित किया जा सके।

