एम अन्नादुराई अनुलग्नक
पिछले पांच वर्षों के दौरान इन स्मारकों के संरक्षण और परिरक्षण के लिए राज्यवार आवंटित और व्यय की गई धनराशि का विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।
इन स्मारकों और स्थलों की समय-समय पर स्थिति का आकलन तथा दैनिक अनुरक्षण आवश्यकता एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुसार नियमित रूप से किया जाता है।
पिछले पांच वर्षों के दौरान इन स्मारकों के संरक्षण और परिरक्षण के लिए राज्यवार आवंटित और व्यय की गई धनराशि का विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।
एएसआई केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित स्मारकों का संरक्षण एवं परिरक्षण करता है, जिनमें कम- प्रसिद्ध स्मारक भी शामिल हैं।

एएसआई विश्व धरोहर दिवस, विश्व धरोहर सप्ताह, संग्रहालय दिवस और ऐसे अन्य अवसरों/कार्यक्रमों के अवसर पर डिजिटल पहलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, आउटरीच कार्यक्रमों और सूचनाओं के प्रसार के माध्यम से विरासत जागरूकता को बढ़ावा देता है।
एएसआई छात्रों और विद्वानों को हमारी विशाल सांस्कृतिक विरासत का गहन ज्ञान प्रदान करने के लिए सेमिनार और कार्यशालाएं भी आयोजित करता है।
इसके अलावा, पर्यटन मंत्रालय सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन तथा कम प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों सहित समग्र रूप से देश के पर्यटन स्थलों और उत्पादों को बढ़ावा देता है।
