एनएस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय संसद प्रश्न: अंतःविषयक साइबर भौतिक प्रणाली पर राष्ट्रीय मिशन (एनएम-आईसीपीएस)
एनएस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी ) नौ साल की अवधि के लिए कुल 3660 करोड़ रुपये के बजट के साथ अंतःविषयक साइबर भौतिक प्रणाली पर राष्ट्रीय मिशन ( एनएम - आईसीपीएस ) को लागू कर।
एनएस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी ) नौ साल की अवधि के लिए कुल 3660 करोड़ रुपये के बजट के साथ अंतःविषयक साइबर भौतिक प्रणाली पर राष्ट्रीय मिशन ( एनएम - आईसीपीएस ) को लागू कर रहा है।
2018 में शुरू किए गए इस मिशन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ), मशीन लर्निंग (एमएल ), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी ) और इंटरनेट ऑफ एवरीथिंग (आईओई ), डेटा एनालिटिक्स, रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम्स, साइबर सुरक्षा, क्वांटम तकनीक जैसी उभरती हुई साइबर-फिजिकल तकनीकों में भारत की क्षमताओं को मजबूत करना है।
इस मिशन के तहत, देश भर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में 25 तकनीक नवाचार केंद्र (टीआईएच ) स्थापित किए गए हैं, जो निम्नलिखित चार व्यापक श्रेणियों में गतिविधियां करेंगे: प्रौद्योगिकी विकास मानव संसाधन विकास (एचआरडी ) और कौशल विकास नवाचार, उद्यमिता और स्टार्ट-अप विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग इसके अलावा, 2025-26 के दौरान, टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन और व्यावसायीकरण को तेज़ करने के लिए, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले चार ( 04) टीआईएच को प्रौद्योगिकी अनुवाद अनुसंधान पार्क (टीटीआरपी) के तौर पर अपग्रेड किया गया है।

