सहकारिता मंत्रालय त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (टीएसयू) में नए पाठ्यक्रम
जबकि नए एमबीए कार्यक्रम वर्ष 2025-26 में शुरू किए गए हैं, प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम वर्ष 2026-27 के दौरान निर्धारित हैं।
यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के दौरान तीन नए एमबीए कार्यक्रम शुरू किए: सहकारी प्रबंधन में एमबीए सहकारी बैंकिंग और वित्त में एमबीए एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए यूनिवर्सिटी ने सहकारी समितियों के पेशेवर प्रबंधन के लिए पांच प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी तैयार किए हैं।
इन प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के नाम निम्नानुसार हैं: पैक्स ( प्राथमिक कृषि क्रेडिट समिति ) के सचिवों और कर्मचारियों के लिए व्यवसाय प्रबंधन और शासन में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम प्राथमिक मात्स्यिकी सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों के लिए व्यवसाय प्रबंधन और शासन में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम डेयरी सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों के लिए व्यवसाय प्रबंधन और शासन में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों ( डीसीसीबी ) के निदेशक मंडल के लिए नेतृत्व विकास में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सहकारी बैंकों के लिए साइबर सुरक्षा में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम ये पाठ्यक्रम पैक्स, मात्स्यिकी सहकारी समितियों, डेयरी सहकारी समितियों और डीसीसीबी की आवश्यकता के अनुरूप हैं।
जबकि नए एमबीए कार्यक्रम वर्ष 2025-26 में शुरू किए गए हैं, प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम वर्ष 2026-27 के दौरान निर्धारित हैं। यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

