एचबी अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित
इसमें पांच पूर्ववर्ती आजीविका योजनाओं, जैसे सीखो और कमाओ, उस्ताद, हमारी धरोहर, नई रोशनी और नई मंजिल को मिलाकर अल्पसंख्यक समुदायों को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान किए।

इसमें पांच पूर्ववर्ती आजीविका योजनाओं, जैसे सीखो और कमाओ, उस्ताद, हमारी धरोहर, नई रोशनी और नई मंजिल को मिलाकर अल्पसंख्यक समुदायों को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
इस योजना में चार घटक शामिल हैं, अर्थात् (i) कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, (ii) महिला नेतृत्व एवं उद्यमिता, (iii) शिक्षा और (iv) अवसंरचना विकास। आवश्यकतानुसार, इस योजना को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के साथ समन्वित किया गया है।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) की रियायती ऋण योजनाएं जहां तक एनएमडीएफसी का प्रश्न है तो यह पूरे देश में अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों, जैसे मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन, जिनमें पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय भी शामिल हैं, के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है।

