शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के उपाय
पीएम श्री योजना 14,500 से अधिक चयनित स्कूलों को आदर्श स्कूल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से लॉन्च की गयी थी।
इसके अलावा, केंद्र सरकार, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को समग्र शिक्षा की केंद्र प्रायोजित योजना के माध्यम से मदद करती है और बालवाटिका से कक्षा 8 तक प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत गर्म भोजन प्रदान किया जाता है।
इसमें उच्चतर माध्यमिक तक नए स्कूलों को खोलना/मजबूत करना, स्कूल अवसंरचना मजबूत करना, कक्षा 12 तक के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) स्थापित करना, उन्नयन करना और संचालित करना, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय/छात्रावास स्थापित करना, प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए) के तहत छात्रावास, परिवहन भत्ता, नामांकन अभियान चलाना, मौसमी छात्रावास/आवासीय शिविर, स्कूलों में कौशल शिक्षा और आईसीटी सुविधाओं की व्यवस्था, मुफ्त पाठ्यपुस्तक और मुफ्त यूनिफ़ॉर्म देना, परिवहन/साथी सुविधा आदि शामिल हैं।

