ट्राई ने पश्चिम बंगाल एलएसए के तहत कोलकाता से कचुबरिया-गंगासागर तक गंगा नदी के किनारे मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन
इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ( टीएसपी ) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं ( आवाज और डेटा दोनों ) की तत्क्षण गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना।
केके भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( ट्राई ) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जून 2026 के दौरान पश्चिम बंगाल एलएसए के तहत कोलकाता से कचुबरिया - गंगासागर तक गंगा नदी के किनारे और उसके आसपास के क्षेत्र में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट ( आईडीटी ) के निष्कर्ष जारी किए हैं।
इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ( टीएसपी ) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं ( आवाज और डेटा दोनों ) की तत्क्षण गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है।
आईडीटी के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप दर ( सीडीआर ), कॉल सेटअप सफलता दर ( सीएसएसआर ), डेटा डाउनलोड ( ल ) और अपलोड ( यूएल ) थ्रूपुट इत्यादि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता ( क्यूओएस ) मानकों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को कैप्चर करता है, जिसे उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित किया जाता है।

