ट्राई ने राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा, पचपदरा शहर और आसपास के क्षेत्रों (राजस्थान के एलएसए में) मोबाइल नेटवर्क की
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई-ट्राई ) ने जून, 2026 के दौरान राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा, पचपदरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में कराए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी )।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई-ट्राई ) ने जून, 2026 के दौरान राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा, पचपदरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में कराए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी ) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं।
इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी ) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है।
आईडीटी के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर ), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर ), डेटा डाउनलोड (डीएल ) और अपलोड (यूएल ) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस ) मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।

