मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहियाहेड वाटर बाईपास को विकसित किया जाएगा प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में: मुख्यमंत्री धामी।
लोहियाहेड वाटर बाईपास को विकसित किया जाएगा प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में: मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में स्थित उभरते हुए पर्यटक स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यटन की संभावनाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से स्थल के विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा कॉरिडोर एवं शारदा रिवर फ्रंट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के अंतर्गत भी इस क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही स्थानीय व्यवसायों, स्वरोजगार एवं लोगों की आय में वृद्धि होगी। सरकार का प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का उपयोग कर स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिले।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सामग्री का स्वामित्व सूचना एवं लोक संपर्क विभाग
राज्य
उन्हें 15 अगस्त 2026 को लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ' एट होम ' डिनर समारोह में सम्मिलित होने।
पीयू ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना ( DDU-GKY) के छह लाभार्थियों को भारत के 80 वें स्…
राज्य
अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में ' जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 शिखर सम्मेलन ' का आयोजन करेगा।
भारत के समृद्ध भौगोलिक संकेत (जीआई) हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए, भारत सरकार के वस्त्र मंत्र…
राज्य
भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं का अधिकांश भाग कोयले से पूरा होता है।
भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं का अधिकांश भाग कोयले से पूरा होता है।