अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और APAAR से डिजिटल शिक्षा में बड़ा बदलाव
समिति ने 5 अगस्त, 2026 को आयोजित हुई बैठक में इस प्रारूप प्रतिवदेन पर विचार किया और इसे स्वीकार किया।
आरकेके सुश्री दोला सेन, संसद सदस्य, राज्य सभा की अध्यक्षता वाली विभाग संबंधित वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने 6 अगस्त, 2026 को संसद के दोनों सदनों में भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन के संबंध में अपना 200वां प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
7 घंटे और 50 मिनट तक चली अपनी चार बैठकों के दौरान, समिति ने इस विषय की जांच की और चर्चा की।
वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, मत्स्य विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई), कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए), भारतीय निर्यात संगठन संघ (एफआईईओ), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंडल संघ (एफआईसीसीआई), बैंकों और वित्तीय संस्थानों तथा विभिन्न अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ विषय की जांच और चर्चा की।

