AM लोकसभा सचिवालय लोक सभा अध्यक्ष ने डॉ. जी.
ढिल्लों एक प्रतिष्ठित सांसद, स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे।
डॉ. ढिल्लों एक प्रतिष्ठित सांसद, स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार थे। उनका जन्म 6 अगस्त 1915 को अमृतसर में हुआ था।
उर्दू दैनिक ' शेर-ए-भारत ' के प्रधान संपादक तथा नेशनल सिख न्यूज़पेपर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
8 अगस्त 1969 को उन्हें सर्वसम्मति से चौथी लोक सभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा 22 मार्च 1971 को वह पुनः पाँचवीं लोक सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उन्होंने 1 दिसंबर 1975 तक अपने दायित्वों का निर्वहन बहुत दक्षता और कुशलता से किया।
डॉ. ढिल्लों के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी ने 10 फरवरी 2014 को किया था। इस चित्र को श्री समीर दास ने बनाया था और इसे संविधान सदन की बाहरी लॉबी में लगाया गया है।
लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुरदयाल सिंह ढिल्लों जी की जयंती पर आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

