AA पंचायती राज मंत्रालय ई-ग्राम स्वराज और ऑनलाइन संपरीक्षा
इस परियोजना के तहत, पंचायतों की गतिविधियों का डिजिटल नियोजन, बजटन, लेखांकन, लेखापरीक्षा, परिसंपत्ति प्रबंधन और निगरानी को सुविधाजनक बनाने के लिए ई-ग्राम स्वराज और ऑडिटऑनलाइन को।
इस परियोजना के तहत, पंचायतों की गतिविधियों का डिजिटल नियोजन, बजटन, लेखांकन, लेखापरीक्षा, परिसंपत्ति प्रबंधन और निगरानी को सुविधाजनक बनाने के लिए ई-ग्राम स्वराज और ऑडिटऑनलाइन को विकसित किया गया हैं।
ग्राम पंचायत विकास योजनाएं (जीपीडीपी) एक सहभागी नियोजन प्रक्रिया के माध्यम से तैयार की जाती हैं और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जाती हैं।
इसके अलावा, ईग्रामस्वराज को विभिन्न सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्मों के साथ एकीकृत किया गया है, जिसमें ऑनलाइन भुगतान और वित्तीय प्रबंधन के लिए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस), खरीद के लिए सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम), बहुभाषी एआई-आधारित सेवाओं के लिए भाषिणी, भारतनेट कनेक्टिविटी की निगरानी के लिए बीएसएनएल और मौसम संबंधी जानकारी के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) शामिल हैं।

