AA, पंचायती राज मंत्रालय ग्राम सभा की बैठकों में कम भागीदारी
भारत के संविधान का अनुच्छेद 243A ग्राम सभा को शक्तियां और कार्य प्रदान करने के लिए राज्य विधानमंडलों को अधिकार देता है, जिससे ग्रामीण लोकतंत्र, स्थानीय विकास योजनाएं, सामाजिक।
भारत के संविधान के प्रावधानों के अधीन रहते हुए, राज्यों ने अपने अलग-अलग पंचायती राज अधिनियम बनाए हैं।
भारत के संविधान का अनुच्छेद 243A ग्राम सभा को शक्तियां और कार्य प्रदान करने के लिए राज्य विधानमंडलों को अधिकार देता है, जिससे ग्रामीण लोकतंत्र, स्थानीय विकास योजनाएं, सामाजिक निगरानी और पंचायतों की जवाबदेही सुनिश्चित होती है।
पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ग्राम सभा को अधिक सहभागी एवं जवाबदेह संस्था बनाने के उद्देश्य से राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को विस्तृत परामर्शिकाएं जारी की गई हैं, जिनके माध्यम से ग्राम सभाओं की संस्था को सुदृढ़ एवं पुनर्जीवित करने के लिए विभिन्न उपाय अपनाने की सलाह दी गई है, जैसे कि ग्राम सभा बैठकों में सरकार की प्रमुख योजनाओं की मूलभूत जानकारी साझा करना, ग्राम सभाओं की आवृत्ति बढ़ाना, राज्य पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार न्यूनतम गणपूर्ति (कोरम) सुनिश्चित करना, ग्राम सभा के लिए नियमित स्थायी कार्यसूची तैयार करना, ग्राम सभा से पूर्व पृथक वार्ड सभा एवं महिला सभा आयोजित करना, ग्राम सभा में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करना, ग्राम सभा की स्थायी उप-समितियों का गठन एवं प्रभावी संचालन करना, आदि।

