मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड के सुचारू संचालन/लम्बित देयकों के भुगतान हेतु ₹ 75.00 करोड़ की धनराशि राज्य बजट से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाये जाने हेतु ₹ 5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.00 करोड तथा जनपद पिथौरागढ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में लोहारगांव में आन्तरिक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 70.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 42.52 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

