संचार मंत्रालय भारत में 6जी के लिए भारत 6जी गठबंधन और स्पेक्ट्रम रोडमैप ये सदस्य एक व्यापक और विविध इकोसिस्टम का
ये सदस्य एक व्यापक और विविध इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें दूरसंचार सेवा प्रदाता, दूरसंचार उपकरण निर्माता, स्टार्टअप, अनुसंधान और विकास संस्थान, अकादमिक संस्थान और।
ये सदस्य एक व्यापक और विविध इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें दूरसंचार सेवा प्रदाता, दूरसंचार उपकरण निर्माता, स्टार्टअप, अनुसंधान और विकास संस्थान, अकादमिक संस्थान और दूरसंचार क्षेत्र के अन्य हितधारक शामिल हैं।
बी6जीए ने सात कार्य-समूह गठित किए हैं, जो 6जी तकनीक, स्पेक्ट्रम, एप्लिकेशन, उपयोग के मामले और राजस्व स्रोत, उपकरण व कलपुर्जे, हरित और स्थायित्व आयाम और आउटरीच जैसे मुख्य क्षेत्रों को कवर करते हैं।
यह गठबंधन उद्योग, अकादमिक क्षेत्र, स्टार्टअप्स और अनुसंधान संस्थानों के लिए एक सहयोगी प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करता है, ताकि उद्योग-अकादमिक सहयोग, तकनीकी कमियों की पहचान, भारत के 6G विज़न के अनुरूप टेस्टबेड और उन्नत अनुसंधान के लिए प्रस्ताव विकसित करने के माध्यम से घरेलू अनुसंधान, नवाचार और आईपीआर इकोसिस्टम को मजबूत किया जा सके।

