वस्त्र मंत्रालय केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने सीसीआई के 56वें स्थापना दिवस पर देश के कपास इकोसिस्टम को
केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह।
केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में अपना 56 वां स्थापना दिवस मनाया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री श्री संजय शिरसात, वस्त्र मंत्री श्री संजय सावकारे, अन्य पिछड़ा वर्ग बहुजन कल्याण, दुग्ध विकास, नवीकरणीय ऊर्जा और दिव्यांग कल्याण मंत्री श्री अतुल सावे, संयुक्त सचिव (फाइबर), वस्त्र आयुक्त और केंद्र तथा महाराष्ट्र सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, आईसीएसी के कार्यकारी निदेशक, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, वस्त्र उद्योग के प्रतिनिधि, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और कपास किसान उपस्थित थे।

