केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की
सीबीडीटी ने पैन 2.0, आईटीबीए 2.0, आईईसी 3.0 और सक्षम नज के माध्यम से प्रौद्योगिकी आधारित कर व्यवस्था को आगे बढ़ाया।
सीबीडीटी ने पैन 2.0, आईटीबीए 2.0, आईईसी 3.0 और सक्षम नज के माध्यम से प्रौद्योगिकी आधारित कर व्यवस्था को आगे बढ़ाया
वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय कराधान और करदाता केंद्रित शासन में भारत के बढ़ते नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए छह प्रकाशन जारी किए
केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) द्वारा आयोजित आयकर दिवस समारोह की 167वीं वर्षगांठ में भाग लिया।
Train for Himalayan mountaineering at NIM Uttarkashiइस मौके पर राजस्व विभाग के सचिव श्री अरविंद श्रीवास्तव, सीबीडीटी के चेयरमैन श्री रवि अग्रवाल, सीबीआईसी के चेयरमैन श्री विवेक चतुर्वेदी, सीबीडीटी और सीबीआईसी के सदस्य तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

