सहकारिता मंत्रालय पंजाब में सहकारी संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण.39 करोड़ रुपये के स्वीकृत परिव्यय के साथ प्राथमिक कृषि क्रेडिट
इस परियोजना के अधीन पैक्स कंप्यूटरीकरण परियोजना के अधीन पंजाब राज्य में 3,482 पैक्स को स्वीकृत किया गया है, जिनमें से 3454 पैक्स को पहले ही एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी)।
इस परियोजना के अधीन पैक्स कंप्यूटरीकरण परियोजना के अधीन पंजाब राज्य में 3,482 पैक्स को स्वीकृत किया गया है, जिनमें से 3454 पैक्स को पहले ही एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) सॉफ्टवेयर पर ऑनबोर्ड किया जा चुका है।
परियोजना की शुरुआत के बाद भारत सरकार द्वारा परियोजना के अधीन पंजाब राज्य को 33.94 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है जिसका विवरण नीचे दिया गया है: राज्य का नाम वित्तीय वर्ष आबंटित राशि ( करोड़ रुपये ) जारी की गई राशि ( करोड़ रुपये) पंजाब 2024-25 13.32 शून्य (विगत वर्षों में भारत सरकार द्वारा जारी की गई राशि का नियमानुसार उपयोग न किए जाने के कारण एवं व्यय विभाग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आबंटित राशि जारी नहीं की जा सकी।) 2025-26 14.84 7.42 2026-27 (आज तक) 4.00 1.00 श्वेत क्रांति 2.0 के तहत पंजाब राज्य में अब तक नई बहु-डेयरी सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं और मौजूदा डेयरी सहकारी समितियों को सुदृढ़ किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है: - दिनांक 15.07.2026 तक, पंजाब में पंजीकृत नई डेयरी सहकारी समितियों की संख्या 1,027 है और 951 मौजूदा डेयरी सहकारी समितियों को सुदृढ़ किया गया है।

