वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय अमेरिका से ईंधन मिश्रण के लिए एथेनॉल के आयात पर कोई छूट या प्रतिबद्धता नहीं करने की
हाल ही में मीडिया में प्रसारित खबरें कि भारत ईंधन मिश्रण के लिए अमेरिका से बड़ी मात्रा में एथेनॉल का आयात कर रहा है और आगे भी आयात करने की योजना है आधारहीन एवं तथ्यात्मक रूप से गलत।
हाल ही में मीडिया में प्रसारित खबरें कि भारत ईंधन मिश्रण के लिए अमेरिका से बड़ी मात्रा में एथेनॉल का आयात कर रहा है और आगे भी आयात करने की योजना है आधारहीन एवं तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।
घरेलू नीति के अनुसार, पेट्रोल के साथ इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में ईंधन में मिश्रण करने के लिए उपयोग होने वाला इथेनॉल पूरी तरह से घरेलू उत्पादकों से प्राप्त होता है। ईंधन में मिश्रण के लिए अमेरिका से इथेनॉल का आयात नहीं किया जाता है।
इसके अलावा, भारत-अमेरिका व्यापार चर्चा में ईंधन मिश्रण के लिए अमेरिका से एथेनॉल के आयात पर कोई छूट या प्रतिबद्धता की बात नहीं है। इसलिए अमेरिका से बड़े पैमाने पर ईंधन एथेनॉल के आयात की अनुमति देने के लिए नीति बदलाव का सुझाव भ्रामक है।

भारत का ईंधन मिश्रण कार्यक्रम और एथेनॉल की खरीद पूरी तरह से भारत की घरेलू नीतियों के आधार पर ही निर्धारित होती है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
