सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय वित्तीय कठिनाइयों से कॉर्पोरेट नेतृत्व तक: मृत्युंजय सिंह की सफलता में उच्च शिक्षा योजना सहायक बनी र
एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के समय, उनके परिवार की वार्षिक आय करीब दो लाख रुपये थी, जिससे प्रबंधन शिक्षा का शुल्क वहन करना अत्यंत कठिन था।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग - ईबीसी और विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों - नटी के विद्यार्थियों हेतु उच्च शिक्षा योजना - टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम के परिवर्तनकारी प्रभाव दर्शाते हुए, ओबीसी वर्ग के छात्र मृत्युंजय सिंह, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान से सफलतापूर्वक एमबीए करने के बाद आज वीट्रांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वीएक्सप्रेस प्रभाग में वरिष्ठ प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं।
सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद, शिक्षा का महत्व समझने वाले परिवार के मृत्युंजय की आकांक्षा सफल पेशेवर करियर और समाज में सार्थक योगदान देने की थी।
एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के समय, उनके परिवार की वार्षिक आय करीब दो लाख रुपये थी, जिससे प्रबंधन शिक्षा का शुल्क वहन करना अत्यंत कठिन था। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मृत्युंजय शैक्षणिक उत्कृष्टता और पेशेवर विकास के प्रति समर्पित रहे।

मृत्युंजय सिंह की प्रतिभा को पहचानते हुए, टॉप क्लास एजुकेशन स्कीम के तहत उच्च शिक्षा के लिए उन्हें छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की गई।
मार्च 2025 में एमबीए के पहले वर्ष में उन्हें 7.85 लाख रुपये और जनवरी 2026 में दूसरे वर्ष में 7.66 लाख रुपये मिले।
छात्रवृत्ति से उनके परिवार पर वित्तीय बोझ काफी कम हो गया और वे अपनी पढ़ाई, कौशल विकास और करियर की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सके।
