सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय आधुनिक कोल्ड स्टोरेज के माध्यम से ग्रामीण कृषि को सशक्त बनाना: कैसे वीसीएफ-एससी ने
अमुता देवी द्वारा प्रवर्तित मीनाक्षीदेवी हाई-टेक एग्रो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड ने आधुनिक कोल्ड स्टोरेज सुविधा की स्थापना के माध्यम से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कृषि अवसंरचना।
यह दर्शाते हुए कि समय पर मिला संस्थागत सहयोग किस प्रकार ग्रामीण उद्यमों को रूपांतरित कर सकता है, सुश्री ए.
अमुता देवी द्वारा प्रवर्तित मीनाक्षीदेवी हाई-टेक एग्रो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड ने आधुनिक कोल्ड स्टोरेज सुविधा की स्थापना के माध्यम से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कृषि अवसंरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
कृषि मूल्य श्रृंखला को सुदृढ़ करने और ग्रामीण रोजगार सृजित करने में परियोजना की क्षमता को देखते हुए, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत अनुसूचित जातियों के लिए वेंचर कैपिटल फंड (वीसीएफ-एससी) ने वर्ष 2017 में इक्विटी तथा वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर्स (ऑप्शनली कन्वर्टिबल डिबेंचर्स) से युक्त वेंचर कैपिटल सहायता के माध्यम से ₹4.95 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की।

