नागरिक उड्डयन मंत्रालय मंत्री राम मोहन नायडू ने भारत के एसएएफ और सीओआरएसआईए कार्यान्वयन की तैयारी की समीक्षा की एसएएफ
तेल विपणन कंपनियों द्वारा लागू किए जा रहे विभिन्न एसएएफ उत्पादन परियोजनाओं की स्थिति और इन सुविधाओं को चालू करने की समयसीमा की भी समीक्षा की गई।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज मंत्री राम मोहन नायडू की अध्यक्षता में हितधारकों की एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की, ताकि भारत में सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) अपनाने और अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) की वैश्विक कार्बन कमी रूपरेखा, अंतर्राष्ट्रीय विमानन कार्बन समायोजन और कमी योजना (सीओआरएसआईए) का पालन सुनिश्चित करने की तैयारी की समीक्षा की जा सके।
इस बैठक में सचिव (नागरिक उड्डयन) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई), भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी), एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी, हवाई अड्डा ऑपरेटर और अन्य प्रमुख हितधारक शामिल हुए।

