स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एनएचए ने एबी पीएम-जेएवाई और एबीडीएम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक का समापन
पहले दिन हुई चर्चाओं के आधार पर, दूसरे दिन वित्तीय स्थिरता, सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने, स्वास्थ्य विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वास्थ्य सेवा तंत्र में डिजिटल।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने आज नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में 17-18 जुलाई 2026 को आयोजित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक (चिंतन शिविर) का समापन किया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, राज्य स्वास्थ्य एजेंसियों, विकास भागीदारों और अन्य हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ आए और एबी पीएम-जेएवाई और एबीडीएम की प्रगति की समीक्षा की, प्रमुख कार्यान्वयन प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदर्शित किया और भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र सुधारों के अगले चरण के लिए रोडमैप तैयार किया।
पहले दिन हुई चर्चाओं के आधार पर, दूसरे दिन वित्तीय स्थिरता, सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करने, स्वास्थ्य विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वास्थ्य सेवा तंत्र में डिजिटल परिवर्तन को गति देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

