विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय कारगिल के सतत विकास हेतु विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार संबंधी आवश्यकताओं की पहचान
इस कार्यक्रम के नॉलेज पार्टनर्स थे - सीएसआईआर - सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएफटीआरआई), मैसूरु तथा सीएसआईआर - नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड।
कारगिल क्षेत्र के सतत एवं समावेशी विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (एसटीआई) आधारित हस्तक्षेपों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर), उन्नत भारत अभियान (राष्ट्रीय समन्वय संस्थान-आईआईटी दिल्ली), क्षेत्रीय समन्वय संस्थान-आईआईटी जम्मू तथा प्रतिभागी संस्था न- गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कारगिल ने संयुक्त रूप से 15 जुलाई 2026 को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कारगिल, लद्दाख में "कारगिल के सतत विकास हेतु विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार संबंधी आवश्यकताओं की पहचान" विषय पर एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया।
इस बैठक का आयोजन सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की "ग्रामीण विकास के लिए सीएसआईआर प्रौद्योगिकियों का उपयोग: पहलों का विस्तार और अवसरों की पहचान" शीर्षक पहल के अंतर्गत किया गया।

