एमएस कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बंगाल प्रवास पर रहेंगे, मुख्यमंत्री श्री
इस प्रवास के दौरान श्री शिवराज सिंह वहां मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ कृषि और ग्रामीण विकास पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और जूट क्षेत्र के किसानों और स्वयं सहायता समूहों की।
इस प्रवास के दौरान श्री शिवराज सिंह वहां मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के साथ कृषि और ग्रामीण विकास पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे और जूट क्षेत्र के किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद भी करेंगे।
रात्रिभोज के साथ होने वाली इस बैठक में खेती, किसानों की योजनाएँ, ग्रामीण सड़कों, आवास और रोजगार जैसे मुद्दों पर केंद्र और राज्य नेतृत्व साथ बैठेगा। दूसरे दिन 14 जुलाई को नए सचिवालय भवन, कोलकाता में उच्चस्तरीय बैठक होगी।
केंद्र की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय और आईसीएआर की टीम पीएम ‑ किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना, एमएसपी, विकसित भारत - जी राम जी, ग्रामीण सड़क और आवास तथा पंचायतों को मिलने वाले फंड जैसे कार्यक्रमों की स्थिति रखेगी और आगे के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

