पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निवेशकों को त्रिपुरा में विकास की अपार संभावनाओं का लाभ उठाने के
उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रति भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि 'अष्टलक्ष्मी' राज्य भारत की आर्थिक विकास यात्रा के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह।
संपर्क, व्यापार और अवसरों के चौराहे पर खड़े त्रिपुरा का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव-2026' ऐसे राज्य की झलक प्रस्तुत करता है, जो दीर्घकालिक निवेश अवसरों की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए एक पसंदीदा निवेश गंतव्य बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि अगरतला दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए एक रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है, जो 67 करोड़ से अधिक आबादी वाले आसियान क्षेत्र तथा विश्व के सबसे बड़े आर्थिक समूहों में से एक से व्यापारिक संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
निवेश का आधार विश्वास है, विश्वास का आधार बुनियादी ढांचा है और बुनियादी ढांचे का आधार दूरदृष्टि है" - इस बात पर जोर देते हुए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार ने पिछले एक दशक में बेहतर संपर्क, आधुनिक अवसंरचना और मजबूत संस्थागत सहयोग के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास परिदृश्य में आमूलचूल परिवर्तन किया है।

