स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने केरल के स्वास्थ्य मंत्री श्री के.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न स्वास्थ्य पहलों को लागू करने में राज्य के किए गए प्रयासों की सराहना की और केरल के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को और मजबूत करने के लिए भारत सरकार की ओर।
इस बैठक में केरल में चल रहे प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों और पहलों के कार्यान्वयन और प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें टीबी-मुक्त भारत अभियान, मुफ्त दवा सेवा पहल, मुफ्त निदान सेवा पहल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य के लिए मानव संसाधन, चिकित्सा शिक्षा, दवा विनियमन और खाद्य सुरक्षा एवं मानक शामिल हैं।
पूरी चर्चा स्वास्थ्य सेवा वितरण को और मजबूत करने, गुणवत्तापूर्ण दवाओं और निदान तक पहुंच में सुधार करने, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और मानव संसाधनों को बढ़ाने, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने, दवाओं और रक्त बैंकों की नियामक निगरानी को मजबूत करने और पूरे राज्य में खाद्य सुरक्षा प्रणालियों को सुदृढ़ करने पर केंद्रित रही।

