युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने भारतीय साइकिलिंग
इस बैठक में भारत की यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनेल (यूसीआई) के साथ बढ़ती भागीदारी और प्रतिस्पर्धी साइकिलिंग के लिए भारत को एक उभरते वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में रखा गया है।
केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने आज भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) के महासचिव श्री मनिंदर पाल सिंह और महासंघ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की जिसमें जमीनी स्तर पर अधिक भागीदारी, खिलाड़ियों के बेहतर विकास और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि के माध्यम से भारत के साइकिलिंग तंत्र को मजबूत करने के लिए रोडमैप पर चर्चा की गई।
इस चर्चा का मुख्य विषय साइकिल चालकों के लिए एक सुनियोजित मार्ग तैयार करना था - जिसमें जमीनी स्तर पर प्रतिभा की पहचान और सामुदायिक भागीदारी से लेकर उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, उत्कृष्ट कोचिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करना शामिल था।

