पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ऊर्जा क्षेत्र में मज़बूती (एनर्जी रेजि़लिएंस) पर भारत गणराज्य के पेट्रोलियम और
उन्होंने वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के आलोक में एशिया की उत्तरदायी शक्तियों तथा ऊर्जा के प्रमुख उपभोगकर्ता देशों के रूप में मिलकर एनर्जी रेजि़लिएंस को संयुक्त रूप से सशक्त।
उन्होंने वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के आलोक में एशिया की उत्तरदायी शक्तियों तथा ऊर्जा के प्रमुख उपभोगकर्ता देशों के रूप में मिलकर एनर्जी रेजि़लिएंस को संयुक्त रूप से सशक्त बनाने के लिए साथ कार्य करने के अपने साझा संकल्प को व्यक्त किया।
दोनों पक्षों ने एनर्जी रेजि़लिएंस को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्रीय पहलों के महत्व पर प्रकाश डाला, जैसे जापान की पार्टनरशिप ऑन वाइड एनर्जी एंड रिसोर्सेज़ रेज़िलिएंस (पीओडब्ल्यूईआरआर एशिया) तथा दक्षिण एशिया में ऊर्जा सुरक्षा के लिए भारत का समर्थन।
नेताओं के बीच हुई चर्चा के आधार पर भारत गणराज्य का पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा जापान का अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय निम्नलिखित ठोस पहलों पर सहयोग करेंगे: रणनीतिक भंडारण पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग दोनों पक्षों ने कच्चे तेल तथा पेट्रोलियम उत्पादों की भंडारण प्रणालियों और आरक्षित तंत्रों से संबंधित अपने-अपने ज्ञान एवं अनुभवों को साझा करने तथा जहाँ उपयुक्त हो, इस क्षेत्र में ठोस सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व की पुनः पुष्टि की।

