एमएमभारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सीसीआई ने अनंतम हाईवेज ट्रस्ट (इनवीआईटी) के सात एसपीवी
इनवीआईटी की स्थापना भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत एक अंशदायी, निश्चित, अपरिवर्तनीय ट्रस्ट के तौर पर की गई थी और यह इनवीआईटी विनियमों के अंतर्गत एसईबीआई के साथ एक।
एमएम भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ( सीसीआई ) ने अनंतम हाइवेज ट्रस्ट ( इनवीआईटी ) के सात एसपीवी की शेयरधारिता के अधिग्रहण और बिल्ड इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ( बीआईआईएफ ), दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ( डीबीएल ) और डीबीएल इंफ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ( डीआईपीएल ) को इनवीआईटी की इकाइयों के निर्गमन से संबंधित प्रस्तावित सम्मिलन को मंजूरी दी।
प्रस्तावित संयोजन में ( क ) सात लक्षित एसपीवी यानी के पैकेज आई एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड, बेथमंगला एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड, कटरा एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर - विशाखापट्टनम - सीजी -2 हाइवेज लिमिटेड, बंगारुपलेम गुडीपाला हाइवेज लिमिटेड, पूंडियनकुप्पम हाइवेज लिमिटेड और मेहगामा - हंसदिहा हाइवेज लिमिटेड की शेयरधारिता का इनवीआईटी की ओर से अधिग्रहण और ( ख ) बीआईआईएफ, डीबीएल और डीआईपीएल को इनवीआईटी की इकाइयों का निर्गमन शामिल है।
इनवीआईटी की स्थापना भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत एक अंशदायी, निश्चित, अपरिवर्तनीय ट्रस्ट के तौर पर की गई थी और यह इनवीआईटी विनियमों के अंतर्गत एसईबीआई के साथ एक अवसंरचना निवेश ट्रस्ट के तौर पर पंजीकृत है।

