सूचना और प्रसारण मंत्रालय वेव्स 2027 के ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के अंतर्गत उद्योग-संचालित चुनौतियों के लिए
सीआईसी - सीज़न 2 के लिए प्रस्ताव जमा कराने तथा चुनौतियों एवं उनके संबंधित क्रियान्वयनकर्ताओं के चयन हेतु पारदर्शी एवं योग्यता-आधारित व्यवस्था के माध्यम से एक एकीकृत पोर्टल विकसित।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) की प्रमुख पहल 'क्रिएट इन इंडिया चैलेंज' (सीआईसी) - सीज़न 2 के तहत उद्योग-संचालित चुनौतियों की अवधारणा, रूपरेखा तैयार करने तथा उनके क्रियान्वयन के लिए मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न उद्योग संघों, संगठनों और संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
सीआईसी - सीज़न 2 के लिए प्रस्ताव जमा कराने तथा चुनौतियों एवं उनके संबंधित क्रियान्वयनकर्ताओं के चयन हेतु पारदर्शी एवं योग्यता-आधारित व्यवस्था के माध्यम से एक एकीकृत पोर्टल विकसित किया गया है।
सीआईसी - सीज़न 2 का उद्देश्य उद्योग-संचालित, सरकार-समर्थित तथा युवा-केंद्रित चुनौतियों का क्रियान्वयन करना है, जिनके माध्यम से सृजनात्मक प्रतिभाओं की पहचान और उनका संवर्धन किया जा सके, कौशल उन्नयन एवं क्षमता निर्माण, मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जा सके, नवाचार को प्रोत्साहित किया जा सके तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), एवीजीसी-एक्सआर, डिजिटल मीडिया और अन्य प्रौद्योगिकी-आधारित सृजनात्मक क्षेत्रों सहित मीडिया एवं मनोरंजन के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के अवसर विकसित किए जा सकें।

