यूपीआई से जून 2026 तक लगभग 55.49 करोड़ उपयोगकर्ता जुड़े वित्त वर्ष 2025-26 में यूपीआई लेनदेन की मात्रा में 24,162 करोड़
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक भुगतान प्रणाली है जिसका संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा किया जाता है, जिसे भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007।
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक भुगतान प्रणाली है जिसका संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा किया जाता है, जिसे भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत अधिकृत किया गया है।
एनपीसीआई ने सूचित किया है कि जून 2026 तक यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 55.49 करोड़ उपयोगकर्ता पंजीकृत हो चुके थे।
यूपीआई लेनदेन की मात्रा और मूल्य का विवरण नीचे दिया गया है: पिछले पांच वित्तीय वर्षों के दौरान यूपीआई लेनदेन वित्तीय वर्ष मात्रा (करोड़ में) मूल्य (लाख करोड़ में) वित्तीय वर्ष 2021-22 4,595.61 84.16 वित्तीय वर्ष 2022-23 8,371.44 139.15 वित्तीय वर्ष 2023-24 13,112.95 199.95 वित्तीय वर्ष 2024-25 18,586.60 260.56 वित्तीय वर्ष 2025-26 24,161.69 314.23 एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) एनपीसीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसकी स्थापना अप्रैल 2020 में विदेशी संस्थाओं के साथ साझेदारी करके यूपीआई और रुपे कार्ड योजना जैसी विभिन्न एनपीसीआई भुगतान प्रणालियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ले जाने के उद्देश्य से की गई थी।

