करगिल विजय दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने कहा- भारतीय सशस्त्र बल देश की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने बड़ाखाना के दौरान सैनिकों से संवाद करते हुए कहा कि करगिल विजय पर हमें गर्व है, लेकिन यह भी स्मरण रखना होगा कि हमारे सामने मौजूद चुनौतियां अभी समाप्त।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 25 जुलाई, 2026 को द्रास में 27वें करगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, "दुश्मन आज भी छद्म युद्ध और घुसपैठ जैसी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, लेकिन भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" वर्ष 1999 के करगिल युद्ध में भारत को विजय दिलाने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अत्यंत विषम परिस्थितियों में उनके अदम्य साहस, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान ने केवल भारतीय सेना, बल्कि पूरे देश को निरंतर प्रेरित किया है।
भारतीय सशस्त्र बलों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब तक देश के वीर सैनिकों की देशभक्ति, साहस और संकल्प अडिग हैं, तब तक कोई भी शक्ति भारत की ओर बुरी नज़र डालने का दुस्साहस नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम और सतर्कता के कारण ही देश का प्रत्येक नागरिक निर्भय होकर अपने सपनों को साकार करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने में सक्षम है।

