संसदीय कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना के वेब पोर्टल के उन्नत संस्करण, एनवाईपीएस 2.0 की शुरुआत
संसदीय कार्य मंत्रालय ने 11 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस) वेब पोर्टल के उन्नत संस्करण, एनवाईपीएस 2.0, की शुरुआत की थी।

संसदीय कार्य मंत्रालय ने 11 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय युवा संसद योजना (एनवाईपीएस) वेब पोर्टल के उन्नत संस्करण, एनवाईपीएस 2.0, की शुरुआत की थी। पिछला संस्करण केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों के छात्रों तक सीमित था।
एनवाईपीएस 2.0 देश भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों, समूहों और नागरिकों के लिए खुला है।
एनवाईपीएस 2.0 पोर्टल पर प्रत्येक माध्यम के तहत दर्ज संस्थागत, समूह और व्यक्तिगत पंजीकरणों और आयोजित बैठकों का विवरण इस प्रकार है: अवधि संस्थागत भागीदारी समूह भागीदारी व्यक्तिगत भागीदारी भाग लेने वाले नागरिकों/ छात्रों की कुल संख्या (ए+बी+सी) पंजीकरण संख्या आयोजित कार्यक्रमों की संख्या (वाईपीएस संख्या ) भाग लेने वाले छात्रों की संख्या (ए) पंजीकरण संख्या आयोजित कार्यक्रमों की संख्या (वाईपीएस संख्या ) भाग लेने वाले नागरिकों/ छात्रों की संख्या (बी) भाग लेने वाले नागरिकों/ छात्रों की संख्या (सी) 11-09-2024 से 21-07-2026 तक 4939 1611 54518 732 26 982 48291 103791 विभिन्न मंत्रालयों के लिए गठित 42 परामर्श समितियों का विवरण संसदीय कार्य मंत्रालय के परामर्श समिति प्रबंधन प्रणाली (सीसीएमएस) पोर्टल पर उपलब्ध है।

