एमपी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय वैज्ञानिक सत्यापन और व्यापक हितधारक परामर्श के बाद एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल ई20
उच्च इथेनॉल मिश्रण लागू करने का कार्य ऑटोमोबाइल निर्माताओं, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स, द ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया-एआरएआई, कल पुर्जें निर्माताओं, परीक्षण।
एमपी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में बताया कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल-ईबीपी कार्यक्रम-नीति आयोग, ऑटोमोबाइल निर्माताओं, तेल विपणन कंपनियों, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स, भारतीय पेट्रोलियम संस्थान-आईआईपी और अन्य तकनीकी संस्थानों को शामिल कर चरणबद्ध, वैज्ञानिक तौर पर मान्य और परामर्श प्रक्रिया द्वारा लागू किया गया है।
उच्च इथेनॉल मिश्रण लागू करने का कार्य ऑटोमोबाइल निर्माताओं, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स, द ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया-एआरएआई, कल पुर्जें निर्माताओं, परीक्षण एजेंसियों और तेल विपणन कंपनियों के साथ व्यापक परामर्श के बाद ही किया गया।
एआरएआई,एसआईएएम, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आईआईपी और ऑटोमोबाइल निर्माताओं द्वारा किए गए व्यापक प्रयोगशाला अध्ययनों और फील्ड परीक्षणों में इंजन की मजबूती, चालन और स्टार्ट करने की क्षमता, जंग प्रतिरोध, सामग्री अनुकूलता, उत्सर्जन और ईंधन दक्षता जैसे मापदंडों को शामिल कर पुष्टि की गई है कि 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण-ई20 निर्धारित मानकों के तहत उपयोग के लिए सुरक्षित है।

