वस्त्र मंत्रालय वस्त्र क्षेत्र में व्यापार की तैयारी और निर्यात प्रतिस्पर्धिता.2 करोड़ रुपये की तुलना में 1.8 प्रतिशत की
हस्तशिल्प सहित भारत का वस्त्र और परिधान निर्यात वर्ष 2025 - 26 में 3, 25, 339 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष 2024 - 25 के 3, 19, 573.2 करोड़ रुपये की तुलना में 1.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज।
हस्तशिल्प सहित भारत का वस्त्र और परिधान निर्यात वर्ष 2025 - 26 में 3, 25, 339 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष 2024 - 25 के 3, 19, 573.2 करोड़ रुपये की तुलना में 1.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करता है।
इस दौरान 100 से अधिक देशों में निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार ने वस्त्र और परिधान क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धिता और निर्यात की तैयारियों को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं और विभिन्न पहलें शुरू की हैं।
इनमें ' पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन्स एंड एपेरल पार्क्स ' (पीएम मित्र) योजना (अमरावती, महाराष्ट्र सहित), वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना, राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन, ' समर्थ ' - वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना और निर्यात संवर्धन मिशन के तहत बाजार पहुंच सहायता और ब्याज छूट सहित विभिन्न घटकों का शुभारंभ शामिल है।

