आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम.15 किलोमीटर लंबा नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट
भारत का पहला 82.15 किलोमीटर लंबा नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर, यानी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर (जिसमें उसी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 23 किलोमीटर का।
भारत का पहला 82.15 किलोमीटर लंबा नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर, यानी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर (जिसमें उसी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 23 किलोमीटर का मेरठ मेट्रो नेटवर्क भी शामिल है), फरवरी 2026 से पूरी तरह शुरू हो गया है।
नमो भारत आरआरटीएस की कार्यान्वयन एजेंसी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड (एससीआरटीसी) ने सूचित किया है कि संचालन शुरू होने से लेकर अब तक 3.8 करोड़ से अधिक यात्री नमो भारत सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं, जिसमें समयबद्धता का स्तर 99 प्रतिशत से अधिक रहा है।
इसके अलावा, एनसीआरटीसी ने दिल्ली से करनाल, दिल्ली से बावल, से बहरोड़ और गाजियाबाद से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक के नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंप दी हैं।
नमो भारत आरआरटीएस परियोजनाएं अत्यधिक लागत वाली प्रस्तावनाएं हैं, इसलिए केंद्र सरकार में विभिन्न स्तरों पर इनका गहन परीक्षण किया जाता है।
ऐसे परीक्षण के बाद ही, केंद्र सरकार प्रस्ताव की व्यवहार्यता और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर आरआरटीएस परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देने पर विचार करती है।

