भारत सरकार ने ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश को सुगम बनाने के लिए 11 और इंटरनेशनल
ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार ने 11 और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट जोड़ने की अधिसूचना जारी की है।
ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश को सुगम बनाने के लिए भारत सरकार ने 11 और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट जोड़ने की अधिसूचना जारी की है। नए जोड़े गए 11 अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स में 09 लैंड पोर्ट्स और 02 हवाई अड्डे शामिल हैं।
11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स जोड़े जाने से इलेक्ट्रॉनिक वीजा और भी आकर्षक तथा उपयोगी हो गया है। खास बात यह है कि भारत लगभग 95% ई-वीजा 72 घंटे से भी कम समय में जारी कर देता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में वैध विदेशी यात्रियों की सुविधा के लिए वीजा व्यवस्था को उदार, सुव्यवस्थित और सरल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं और आंतरिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए तकनीकी बुनियादी ढांचे को भी मजबूती प्रदान की है।

