संलग्नक - 1 श्वेत क्रांति 2.0 के तहत नई डेयरी सहकारी समितियों की स्थापना और मौजूदा समितियों को सशक्त करने में राज्य/संघ राज्यक्षेत्र वार
इस पहल के अंतर्गत, सहकारिता मंत्रालय ने आच्छादित न किए गए पंचायतों/गांवों में 75,000 नई दुग्ध सहकारी समितियों (डीसीएस) के गठन तथा 46,422 विद्यमान दुग्ध सहकारी समितियों (डीसीएस) को।
इस पहल के अंतर्गत, सहकारिता मंत्रालय ने आच्छादित न किए गए पंचायतों/गांवों में 75,000 नई दुग्ध सहकारी समितियों (डीसीएस) के गठन तथा 46,422 विद्यमान दुग्ध सहकारी समितियों (डीसीएस) को सुदृढ़ करने की परिकल्पना की है।
अब तक, 24,097 नई डीसीएस का गठन किया गया है और 31,394 मौजूदा डीसीएस को सशक्त किया गया है। इस पहल के अंतर्गत नई डीसीएस की स्थापना और मौजूदा समितियों के सशक्तीकरण में राज्य / संघ राज्य क्षेत्र-वार प्रगति संलग्नक -1 के रूप में संलग्न है।
मंत्रालय ने नई डेयरी सहकारी समितियों के गठन और मौजूदा डेयरी सहकारी समितियों को सशक्त करने के लिए पहल के अंतर्गत दुग्ध के प्रापण और डेयरी अवसंरचना को बढ़ाने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं, जिसमें बल्क मिल्क कूलर, स्वचालित दुग्ध संग्रह इकाइयों, दुग्ध परीक्षण और गुणवत्ता उपस्कर, प्रसंस्करण और शीतलन अवसंरचना, और डेयरी सहकारी समितियों को कार्यशील पूंजी और तकनीकी सहायता के लिए वित्त पोषण सहायता शामिल है।

