जल शक्ति मंत्रालय जल प्रबंधन एवं संरक्षण.04.2020 से 15.10.2025 की अवधि के दौरान सात राज्यों, अर्थात् गुजरात, हरियाणा
प्रायोगिक चरण की प्रमुख निष्कर्षों को साझा किया गया है ताकि अन्य राज्यों में भी इसे अपनाया जा सके।
अटल भूजल योजना, समुदाय आधारित एक सहभागी भूजल प्रबंधन योजना है, जिसका कार्यान्वयन दिनांक 01.04.2020 से 15.10.2025 की अवधि के दौरान सात राज्यों, अर्थात् गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 80 जिलों के 229 ब्लॉकों के जल की अत्यधिक कमी वाले 8,203 ग्राम पंचायतों में एक पायलट योजना के रूप में किया गया था।
इस योजना के अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायतों की राज्य-वार संख्या जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की वेबसाइट के निम्नलिखित वेब-लिंक पर उपलब्ध है: अटल भूजल योजना के प्रायोगिक चरण का मुख्य उद्देश्य मांग पक्ष प्रबंधन पर केंद्रित विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस) के माध्यम से सामुदायिक नेतृत्व में उचित निवेश/प्रबंधन कार्यों का कार्यान्वयन कर चयनित राज्यों के जल की कमी वाले क्षेत्रों में भूजल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार करना था।

